नई दिल्ली: एड्रियन कर्माकर ने जर्मनी के सुहल में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष जूनियर इवेंट में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीतकर भारत के खाते में पहला पदक डाला।
यह मुकाबला मंगलवार को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट सेंटर रेंज पर शुरू हुआ। 20 वर्षीय जूनियर 3पी नेशनल चैंपियन एड्रियन ने 60 शॉट्स में कुल 626.7 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक से मात्र 0.3 अंक से चूक गए। स्वर्ण पदक स्वीडन के जेस्पर जोहानसन ने जीता, जबकि अमेरिका के ग्रिफिन लेक को 624.6 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला।






