बीजिंग: पांच दिवसीय 2025 श्रीलंका-चीन सांस्कृतिक फोटोग्राफी प्रदर्शनी 6 जून को श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय में शुरू हुई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्री को और गहरा करना तथा सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देना है।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय के स्थायी सचिव प्रदीप सपुथंथरी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि श्रीलंका और चीन के बीच मित्रता कई वर्षों से चली आ रही है और अब बेल्ट एंड रोड पहल के ढांचे के तहत यह और भी अधिक जीवंत हो गई है। उन्हें उम्मीद जताई कि यह फोटोग्राफी प्रदर्शनी दोनों देशों के बीच कलात्मक आदान-प्रदान और सहयोग के नए अवसर पैदा करेगी और द्विपक्षीय संबंधों के विकास में योगदान देती रहेगी।






