बीजिंग: चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने सोमवार को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर चीनी राजकीय कस्टम ब्यूरो के उप प्रमुख वांग लिंगचुन ने कहा कि अब चीन और अमेरिका के कार्य दल लंदन ढांचे के संबंधित परिणामों के कार्यान्वयन में तेजी ला रहे हैं।
वांग लिंगचुन ने कहा कि चीन फिर एक बार जोर देना चाहता है कि जिनेवा सहमति और लंदन ढांचे की प्राप्ति आसान नहीं है, क्योंकि ब्लैकमेल करने का कोई रास्ता नहीं है। संवाद और सहयोग ही सही रास्ता है।






