बीजिंग: चीन की राजधानी पेइचिंग में यात्री शहरी रेल परिवहन के दौरान विदेशों में जारी किए गए जेसीबी कार्ड और घरेलू व विदेशों में जारी किए गए अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से संपर्क रहित कार्ड टैपिंग और टिकट खरीद सकेंगे।
बताया जाता है कि पिछले साल सितंबर में पेइचिंग में शहरी रेल परिवहन के लिए मास्टरकार्ड और वीजा की सुविधा शुरू हो चुकी है। इस बार देसी-विदेशी यात्रियों के लिए भुगतान करने की एक और सुविधा है। अब पेइचिंग की शहरी रेल परिवहन व्यवस्था दुनिया में पहली शहरी रेल परिवहन व्यवस्था बन गई है, जिसमें चाइना यूनियनपे, मास्टरकार्ड, वीजा, जेसीबी और अमेरिकन एक्सप्रेस से भुगतान किया जा सकता है।






