नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में बिजली कड़कने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है।
सोमवार को हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि मौसम में बदलाव हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।






