वाशिम: महाराष्ट्र के शिरपुर जैन बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह 5 बजे आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। शिरपुर जैन बस स्टैंड को बस बे के तौर पर जाना जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगाई गई हैं। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस आस-पास के लोगों से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से जो वीडियो सामने आई है, उसमें साफतौर पर देखने को मिल रहा है कि आग की लपटें कितनी तेज उठ रही हैं। बताया जा रहा है कि लकड़ी की इन चार दुकानों में इन दुकानों में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह 5 बजे लगी इस भीषण आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों के लिए इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।






