logo
Advertisement banner

Ludhiana Property Dealer Murder: लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
पंजाब: लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना:  पंजाब के लुधियाना में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुगरी थाना क्षेत्र की 200 फीट रोड पर कुछ अज्ञात युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। कथित तौर पर ये हमला उस वक्त हुआ जब प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप सिंह अपने फार्महाउस से घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में सवार हमलावरों ने अचानक कुलदीप सिंह की गाड़ी को रोका और उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा। दुगरी थाना प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

घटना को लेकर भगत सिंह नगर गांव के सरपंच संजय तिवारी ने बताया कि उन्हें जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि ये हत्या किसी प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में भी गहरा रोष देखा जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान में जुटी है।

इधर, लुधियाना पुलिस ने एक अन्य हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया। बताया कि उस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लुधियाना कमिश्नर ने बताया कि पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक हत्या के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। घटना के सिर्फ 36 घंटों के भीतर 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुई ई-रिक्शा और बाइक को भी बरामद किया।