गाजियाबाद: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दोपहर 12:07 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन लोनी से तुरंत दो बड़े फायर टेंडर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर फायर स्टेशन की टीम ने पहुंचकर देखा कि सेक्टर बी-3 के प्लॉट नंबर डी-12 पर स्थित "प्रिंट पैक इंडिया" नामक बुक प्रिंटिंग व बाइंडिंग कार्य से संबंधित फैक्ट्री के तीन मंजिला भवन के आगे के हिस्से में बनी अस्थायी टीन शेड युक्त यूटिलिटी एवं गार्ड रूम के ऊपर आग धधक रही थी। यह आग मुख्यतः पेपर कटिंग से निकले वेस्ट पेपर में लगी थी, जो गार्ड रूम के पास रखे अन्य सामान में भी फैल चुकी थी।






