पटना: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को दो सफलताएं पाई हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलम कुमारी तथा उसके ड्राइवर अविनाश कुमार को 20 हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, तो सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को 35 हजार रुपए घूस लेते निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि लालगंज बीडीओ नीलम कुमारी तथा उसके ड्राइवर अविनाश कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से पकड़ा गया। बताया गया कि करताहा थाना के करताहा जगदीशपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीडीओ नीलम कुमारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दूसरी और तीसरी किस्त की राशि भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।






