Advertisement banner

भगवंत मान को काले झंडे दिखाने की कोशिश पर युवक की पिटाई को लेकर एनएचआरसी सख्त, पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

एनएचआरसी ने पंजाब सरकार को भगवंत मान खिलाफ काले झंडे दिखाने वाले युवक की पिटाई पर रिपोर्ट मांगी
भगवंत

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ध्यान खींचने के लिए काले झंडे दिखाने की कोशिश पर एक युवक को पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटे जाने को लेकर भाजपा सांसद तरुण चुघ की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा, "हमें राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से एक शिकायत मिली है, जिस पर हमने संज्ञान लिया है। शिकायत में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी वाले एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का ध्यान खींचने के लिए काले झंडे दिखाने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया।"

प्रियंक कानूनगो ने कहा, "हमने इस मामले का औपचारिक रूप से संज्ञान लिया है और डीजीपी व मुख्य सचिव को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही हमने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे पीड़ित की मेडिको-लीगल जांच करवाएं और उसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपें। हमने यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित पुलिस स्टेशन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए और उसकी एक कॉपी आयोग को उपलब्ध कराई जाए।"

एनएचआरसी सदस्य ने कहा कि हमारी ओर से नोटिस भेजने के बाद पंजाब सरकार ने पूरी घटना में एक डीएसपी को जिम्मेदार मानते हुए ट्रांसफर किया है। अगर ने सजा देना चाहते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हमारी ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा गया है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी