जम्मू-कश्मीर: नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जम्मू-कश्मीर: नौकरी देने के बहाने 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में
जम्मू-कश्मीर:

श्रीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति से कथित तौर पर लगभग 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने और श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान पहलगाम में टेंट लगाने की अनुमति दिलाने के बहाने धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, खानाबल के निवासी वहीद अहमद इत्तू ने लिखित शिकायत दी थी। वहीद अहमद ने आरोप लगाया कि उसके साथ अनंतनाग जिले के ही रहने वाले आबिद हुसैन नेगरू ने धोखाधड़ी की है।

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को यह कहकर बहलाया-फुसलाया कि वह पुलिस विभाग में एसपीओ के तौर पर सरकारी नौकरी दिला सकता है और अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल करके अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए पहलगाम में टेंट लगाने की अनुमति भी दिला सकता है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के लिए उससे कुल 8.25 लाख रुपए लिए।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए अनंतनाग पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि सरकारी नौकरी या अन्य आधिकारिक लाभों के झूठे वादे करके लोगों के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी या शोषण में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता को सतर्क रहने और ऐसे धोखाधड़ी वाले आश्वासनों का शिकार न बनने की सलाह दी गई है।

फिलहाल, पुलिस धन, भूमि और नौकरी से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है, जिनमें लोगों को धोखेबाजी से, बड़े-बड़े नामों का हवाला देकर और राजनीतिक दलों का जिक्र करके ठगा जाता है।

--आईएएनएस

डीसीएच/