भोपाल: पन्ना टाइगर रिजर्व में भी नए साल से पहले खुशखबरी आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व में युवा बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। पर्यटकों ने हिनौता क्षेत्र में बाघिन के शावक देखे है। इस दौरान बाघिन के साथ शावकों का वीडियो भी पर्यटकों द्वारा वायरल किया है। बाघिन रिजर्व एरिया में अपने शावकों के साथ चहलकदमी करती दिखी है।
वहीं इसकी जानकारी पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने भी दी है। संचालक ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व में नन्हें मेहमान आए है। इनके आने से प्रबंधन में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है। नन्हे शावकों के स्वास्थ्य पर भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं तीनों शावकों की सेहत पर अपडेट देकर पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी का कहना है कि पार्क के मैदानी इलाकों में शावकों और बाघिन को देखा गया है। अब तक की जानकारी में शावक जन्म के बाद से पूरी तरह स्वस्थ है। शावक अपनी नियमित दिनचर्या को पूरा कर रहे है। वन विभाग भी उनकी लगातार निगरानी में जुटा हुआ है।






