- अमेरिका में बह रही आग की नदियां आसमान हुआ लाल
वॉशिंगटन: दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी हवाई का मौना लोआ फट गया है। इस ज्वालामुखी के फटने के साथ ही आसमान लाल हो गया। यूनाइटेट स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के एक बयान के मुताबिक मौना लोआ के शिखर से विस्फोट रविवार देर रात शुरू हुआ। ज्वालामुखी के शिखर पर ही अभी लावा निकल रहा है। अभी इससे स्थानीय लोगों को कोई खतरा नहीं है। लगभग 4 दशकों में पहली बार यह ज्वालामुखी फटा है। यूएसजीएस के मुताबिक हवाएं ज्वालामुखी की राख और गैस को कहीं और ले जा सकती हैं। बयान में आगे कहा गया कि पिछली घटनाओं के आधार पर मौना लोआ विस्फोट के शुरुआती चरण बहुत गतिशील हो सकते हैं। लावा के बहने की जगह और स्पीड तेजी से बदल सकती है। अगर विस्फोट हल्का रहता है तो लावा भी ऊपर ही रह जाएगा। लेकिन अगर विस्फोट बढ़ा तो हम देखेंगे कि लावा दीवारों के बाहर निकलेगा और तेजी से नीचे की ओर बढ़ेगा।






