मुंबई: अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा, इन दिनों 'बॉम्बे वाइब्स' और 'फाइन वाइन' का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त के साथ तस्वीर पोस्ट की।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दोस्त के तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें नजर आ रहा है कि वह साउथ मुंबई के मशहूर कैफे 'कैफे मोंडेगार' में आनंद लेती नजर आ रही हैं। यह कैफे कोलाबा कॉजवे पर स्थित आइकॉनिक 'रीगल सिनेमा' के पास है। अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "मैं अपनी दिल्ली वाली दोस्त आस्था को मुंबई की सैर पर लेकर गई, और कैफे मोंडेगार को इस लिस्ट में शामिल करना ही था। यह कैफे 1932 में बना था और आज भी इसे यज्देगार्डी (पारसी परिवार) चला रहा है। इतने सालों बाद भी यह जगह अपनी पुरानी खूबसूरती और खासियत को बनाए रखे है। यहां पर आज भी पुराना जुकबॉक्स बजता है, और मशहूर कलाकार मारियो मिरांडा की पेंटिंग्स (जो उन्होंने खुद बनाई थीं) अब भी इस कैफे की रौनक हैं। इन पेंटिंग्स को उनके जे.जे. आर्ट कॉलेज के छात्रों ने रंगों से जीवंत किया था।






