मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनके बचपन की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बचपन का जिक्र किया और भारतीय सेना के प्रति सम्मान भी जाहिर किया।
रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, "सेना दिवस भले ही पूरी दुनिया में मनाया जाता हो, लेकिन मेरा दिल एक वर्दी के लिए धड़कता है, मेरे पापा की वर्दी के लिए। एक आर्मी ऑफिसर के बच्चे के रूप में मैंने बचपन से ही त्याग, सम्मान और हिम्मत का मतलब समझा। आज मैं सिर्फ अपने पापा को नहीं, बल्कि उन सभी सैनिकों को सलाम करती हूं, भारत और दुनिया भर के, जो खुद से पहले देश की सेवा को चुनते हैं। खासकर हाल के समय में भारतीय सेना की बहादुरी हमें याद दिलाती है कि शांति मुफ्त में नहीं मिलती, उसे सैनिकों की कुर्बानी से सुरक्षित रखा जाता है। मैं दिल से शुक्रगुजार हूं।"






