मुंबई: फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने पापा प्रदीप सिंह धूपिया और पति अंगद बेदी को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। नेहा ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में बाप-बेटी के बीच का गहरा रिश्ता साफ झलकता है। इसके अलावा, उन्होंने पति अंगद की भी तस्वीरें शेयर कीं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में अंगद बच्चों के साथ मस्ती करते और क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं। एक-दो तस्वीरें ऐसी भी हैं जो एकदम हैप्पी फैमिली वाली फीलिंग देती हैं, इन तस्वीरों में नेहा, अंगद और उनके दोनों बच्चे एक साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। कुछ फोटो में अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भी हैं। एक फोटो में नेहा और अंगद बिशन सिंह बेदी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में बिशन नेहा के पिता प्रदीप सिंह धूपिया के साथ हंसते हुए दिख रहे हैं। हर एक तस्वीर में प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।






