logo

शिबानी अख्तर ने पति फरहान अख्तर जैसा बनवाया टैटू, पूछा- 'क्यूट या क्रीपी?'

शिबानी अख्तर का फरहान अख्तर जैसा टैटू, क्या यह प्यार की नई पहचान है?
शिबानी

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और मॉडल शिबानी अख्तर ने अपने पति और अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर के लिए प्यार जताने का एक खास तरीका चुना है। शिबानी ने हाल ही में बिल्कुल वैसा ही डॉल्फिन टैटू बनवाया, जैसा फरहान ने करीब 20 साल पहले बनवाया था।

शिबानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने हाथ पर डॉल्फिन टैटू बनवाती नजर आ रही हैं। वीडियो के आखिर में फरहान भी अपने कंधे पर बने डॉल्फिन टैटू को फ्लॉन्ट करते दिखे और शिबानी पर प्यार लुटाते नजर आए।

पोस्ट के कैप्शन में शिबानी ने मजाकिया अंदाज में फैंस से पूछा, "क्या इसे मैचिंग टैटू कहा जाएगा, अगर उन्होंने यह टैटू हम दोनों की मुलाकात से 20 साल पहले बनवाया था? क्यूट या क्रीपी?"

शिबानी की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी। दीया मिर्जा, सबा आजाद और अमृता अरोड़ा ने इसे "क्यूट" बताते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर किए। वहीं, सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने कमेंट किया, "बहुत प्यारा... माशाअल्लाह।"

इससे पहले 27 अगस्त को फरहान अख्तर ने शिबानी के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने शिबानी को अपना "सनशाइन" बताते हुए लिखा था, "हैप्पी बर्थडे, सनशाइन... लव यू शिबानी अख्तर।"

वहीं, जनवरी में फरहान के जन्मदिन पर शिबानी ने उन्हें अपना "बेस्ट फ्रेंड", "हैप्पी प्लेस" और "एवरीथिंग" बताते हुए लिखा था कि उनके साथ बिताई जा रही जिंदगी उनकी सबसे खूबसूरत एडवेंचर है।

गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर ने 19 फरवरी 2022 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी।

--आईएएनएस

डीएससी