Chiranjeevi Family News: जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने दी चिरंजीवी को बधाई, रैपर राजा कुमारी ने कहा- 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर'

राम चरण और उपासना के घर जुड़वा बच्चे, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी
जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने दी चिरंजीवी को बधाई, रैपर राजा कुमारी ने कहा- 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर'

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार से जुड़ी एक खुशखबरी साझा की। पोस्ट देखते ही फैंस और सेलेब्स कमेंट्स कर बधाई देने लगे। इस कड़ी में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी इस मौके पर चिरंजीवी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, अमेरिकी रैपर और सिंगर राजा कुमारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर है।'

दरअसल, चिरंजीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट में लिखा, ''अत्यंत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह साझा करते हुए खुशी हो रही हैं कि राम चरण और उपासना ने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया है। उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है। मां और बच्चे, दोनों हेल्दी हैं और ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का परिवार में स्वागत करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। दादा-दादी के तौर पर ये आशीर्वाद है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।''

इस पोस्ट पर बॉलीवुड और इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सबसे पहले जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने कमेंट में चिरंजीवी और उनके परिवार को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी।

इसके साथ ही, अमेरिकी रैपर और सिंगर राजा कुमारी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर है।'

इसके अलावा, इंडस्ट्री की अन्य हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर अपने प्यार और शुभकामनाएं जाहिर की।

एक्ट्रेस करुणा भूषण और एक्टर अधीर अभि समेत कई नामी कलाकारों ने चिरंजीवी के पोस्ट पर बधाई दी और राम चरण और उपासना के नए पारिवारिक अध्याय के लिए शुभकामनाएं भेजीं।

फैंस ने भी कमेंट्स के जरिए कपल को शुभकामनाएं दी और नन्हे-मुन्नों का स्वागत किया।

बता दें कि राम चरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी। उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं और अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन भी हैं। कपल ने 2023 में पहले बच्चे (बेबी गर्ल) का स्वागत किया था, उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा रखा था।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...