लखनऊ: माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शनिवार को दो करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इस बीच मेला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। मौनी अमावस्या और शनि अमावस्या का महायोग होने पर भारी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में आ रहे हैं। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया।
शुक्रवार शाम से ही भारी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र में आने लगे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था में 5000 से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं जिसमें नागरिक पुलिस महिला पुलिस घुड़सवार पुलिस एलआईयू की टीम खुफिया विभाग के अधिकारी एसडीआरएफ एनडीआरएफजल पुलिस आदि के कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मेले में रीवर एंबुलेंस और फ्लोटिंग पुलिस चौकी की भी व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी शरीर पर धारण योग्य कैमरों ड्रोन कैमरों से लोगों पर नजर रखी जा रही है।






