ओंकारेश्वर: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। 2 मई दिन शुक्रवार से शुरू होने जा रही केदारनाथ यात्रा को लेकर भी उत्साह चरम पर है। सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदारनाथ की चलविग्रह डोली ने अपने दिव्य धाम की ओर प्रस्थान कराया गया है। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे और क्षेत्र बाबा केदारनाथ की जय-जयकार से गूंज उठा। बाबा केदारनाथ की चलविग्रह डोली का प्रस्थान होना एक पौराणिक परंपरा है और इसके साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रकिया भी शुरू हो जाती है।
27 अप्रैल को बाबा केदरनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई और 28 अप्रैल को चलविग्रह डोली ने अपने दिव्य धाम की ओर प्रस्थान कर गई। दरअसल, बाबा केदारनाथ की चलविग्रह डोली उखीमठ में 6 माह के लिए रुकती है, जहां पूजा-अर्चना होती है और जब कपाट खुलने का ऐलान होता है, तब फिर यह डोली वापस केदारनाथ धाम लौट आती है।






