श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और बिना मान्यता के संचालित मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में श्रावस्ती जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच मदरसों और एक ईदगाह के अतिक्रमण वाले हिस्से पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई लगातार आठवें दिन जारी रही।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह सभी निर्माण ग्राम समाज या शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए थे। जमुनहा तहसील के ग्राम कुंडा में स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालिमुल कुरआन को शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप में ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार, भिनगा तहसील के ग्राम बन्ठिहवा में दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसे आजम मदरसे के अतिक्रमण वाले हिस्से को भी बुलडोजर से हटाया गया।






