श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में हालिया हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जानकारी अनुसार, पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की। हल्की गोलीबारी के जरिए पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की है, जिसका भारतीय जवानों ने सतर्कता के साथ मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था।






