Advertisement banner

(पटना) गंगा नदी में डूबे 3 युवक, तलाश जारी

पटना में गंगा नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे, दो की जान बची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ganga river drowning Patna

पटना: रविवार सुबह पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही दियारा में गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। बताया गया है कि पांच युवक गंगा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी ने गंगा नदी में छलांग लगाई। मगर नदी की तेज बहाव में वे डूबने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया। लेकिन तीन युवक अब तक लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, सभी युवक होमगार्ड की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सभी 5 दोस्त एक ही गांव बाढ़ थाना क्षेत्र के शाह सलेमपुर के रहने वाले हैं। तीनों डूबने वाले युवकों की पहचान धीरज कुमार (24), निरंजन कुमार (22) और सोनू कुमार (25) के रूप में हुई है।