उदयन शालिनी फेलोशिप कार्यक्रम हरिद्वार चैप्टर के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चयन प्रक्रिया के तहत 18 मई 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 में आयोजित कराई गई। जिसकी निगरानी, उदयन शालिनी, हरिद्वार, चैप्टर की समन्वयक दीपा पाल और सहायक समन्वयक सिमरन, स्कूल शिक्षक श्री प्रवीण के द्वारा की गई और परीक्षा के जिम्मेदारी निभाई।
इस परीक्षा में 200 छात्राओं ने भाग लिया जो अलग-अलग स्कूलों से हैं जैसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धीरवाली, सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर आदि स्कूल शामिल हुए। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई है जो छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की चाहत रखती हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते उन्हें अवसर नहीं मिल पाता।






