हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने थाना पथरी का वार्षिक निरीक्षण किया। सेरिमोनियल गार्द द्वारा सलामी के पश्चात शुरु हुए सालाना निरीक्षण में श्री डोबाल द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी मैस, बैरक आदि की व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही राजकीय अभिलेखों में अंकित प्रविष्ठियों को भी परखा जो भी खामियां पायी गयी, उन्हे क्षेत्रधिकारी लक्सर को अपने निकट पर्यवेक्षण में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान सफाई व्यवस्था एवं मुकदमें से संबंधित माल को सही दशा में रखने पर संतुष्टी व्यक्त करते हुए एसएसपी द्वारा अभिलेखों को अध्यावधिक करने, निर्णित मालों के शीघ्र निस्तारण के प्रयास करने सहित अपनी समस्या लेकर थाने आने वाले जनमानस की उचित मदद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने क्राइम किट बॉक्स का कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने, थाना परिसर के खाली स्थानों पर हरे फलदार वृक्ष लगाने, पुराने फर्नीचर आदि सरकारी सामान जीपी लिस्ट के मुताबिक पुलिस लाइन में जमा कर नया सामान एवं जवानों के लिए बुलेट प्रफु जैकेट प्राप्त करने के भी निर्देश दिए गए। माल खाने में उत्तर प्रदेश के समय के काफी माल लंबित है।






