logo
Advertisement banner

ज्वालापुर क्षेत्र से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

ज्वालापुर में दो शराब तस्कर दबोचे गए, अवैध शराब की तस्करी करते समय पकड़ी गई खेप
liquor trafficking arrest

हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने कुल 104 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 52-52 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम सागर पुत्र प्रदीप निवासी डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार और तपीश पुत्र अजय सिंह निवास सूरज नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।