logo
Advertisement banner

नशे का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

हरिद्वार में नशे के लिए बाइक चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइकों की बरामदगी
bike theft in Haridwar

हरिद्वार: नशे के शौक को पूरा करने के लिए दो पहिया वाहन चोर बने तीन दोस्तों को पुलिस ने क्षे9 में चैकिंग के दौरान दबोचा है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी की 08 बाइके बरामद की है। आरोपियों ने बाइकों को लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को ग्राम अकबरपुर को जाने वाली सड़क पर स्थित एक खंडहर के पास से तीन संदिग्ध नजर आये। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए, जिनपर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उनको दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम साहिल अन्सारी पुत्र रियाजुल हसन, निवासी ईदगाह के सामने बसेड़ी कोतवाली लक्सर, गुलजार अली पुत्र कालू हसन, निवासी निकट संगम पैलेस बसेड़ी कोतवाली लक्सर और आरिस पुत्र फुरकान, निवासी मजार के पास बसेड़ी कोतवाली लक्सर बताते हुए खुलासा किया कि वह नशेड़ी हैं और अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते है। इसलिए पुलिस को देखकर लगा कि पुलिस को उनको पकड़ने आ रही हैं, इसलिए बचने के लिए भाग खड़े हुए। आरोपियों ने पुलिस को लक्सर और हरिद्वार से चोरी की गई बाइक उनके पास होने का खुलासा किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही से चोरी की 08 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।