हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव का दावा है कि पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो ज्यादा से ज्यादा 4 दिन चलेगा और पाकिस्तान मटियामेट हो जाएगा। इसके बाद वहां एक शानदार गुरुकुल खोलेंगे। रामदेव ने भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान खुद ही टूट जाएगा और कुछ दिनों में कुछ दिनों में गुरुकुल बनाना पड़ सकता है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। भारत लगातार पड़ोसी मुल्क के खिलाफ ऐक्शन ले रहा है। 22 अप्रैल को हुए अटैक में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय शख्स की मौत हो गई थी।
रामदेव ने कहा, पाकिस्तान अपने आप ही टूट जाएगा। बलूचिस्तान में रहने वाले पश्तून आजादी की मांग कर रहे हैं। पीओके में हालात और भी ज्यादा बुरे हैं। उसके पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है। युद्ध में वो भारत के खिलाफ 4 दिन भी खड़ा नहीं हो पाएगा। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में हमें अगला गुरुकुल कराची और एक लाहौर में बनाना पड़ेगा।






