देहरादून: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल व जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के दिशा निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लक्खीबाग में छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान चलाकर जनता व छात्राओं को जागरूक करने का काम किया।
इस अवसर पर इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के साथ परिवहन विभाग और पुलिस विभाग तथा बुरांश संस्था द्वारा भी सहयोग किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग से सीपीयू, उप निरीक्षक अनिल कुमार और परिवहन विभाग से आरटीओ, सड़क सुरक्षा अनिता चमोला द्वारा विद्यालय की समस्त छात्राओं को विस्तार से सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में तथा लापरवाही करने पर होने वाले चालानों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान इसके उपरांत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों से छात्राओं को अवगत कराते हुए, उन्हें सावधानी से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।






