देहरादून: राजपुर रोड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी सी बरसात में लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने शहरी विकास विभाग के सचिव आर के सुधांशु को ज्ञापन भेजकर नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की है। उन्होंने सचिव शहरी विकास को ज्ञापन भेजकर शहर में हो रही बरसात से नुकसान के बारे अवगत कराते हुए कहा कि बरसात से हो रहे नुकसान के बार शहरी विकास सचिव को बताया कि शहर में विकास कार्यों एवं सफाई व्यवस्था पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बरसात में कई लोगों के घरांे में पानी घुस गया और उनका काफी नुकसान हो गया है और सारा सामान खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है और प्रभावित लोगों को तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिया जाये। उन्होंने बताया कि शहर के बीचों बीच में पूर्व में स्वीकृत डांडीपुर नाले का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसमें तेजी लाने की अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्योंकि आसपास के लोगों का बरसात में भारी नुकसान होने की आशंका है और डांडीपुर नाले का निर्माण कार्य जो पूर्व में स्वीकृत था उसका निर्माण कार्य बंद करवाा दिया गया था और अब दोबारा से शुरू किया गया है जो गुणत्ता के अनुसार व धीमी गति से चल रहा है और बरसात से पूर्व इस कार्य को पूरा नहीं किया गयातो भारी नुकसान हो सकता है।






