हरिद्वार: राज्य सभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सीसीआर टॉवर के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि सड़के चैड़ी हो रही है, एक शहर से दूसरे शहर के बीच दूरियां घट रही है, लेकिन इन सब के बीच दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य दुर्घटनाओं को शून्य या न्यून करना है, जिसके लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि एनजीओ लायंस क्लब, रोटरी क्लब सहित सभी स्वयं सेवी सहायता समूह की सहायता लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस में जागरूकता लाई जाए, स्कूलों-कॉलेज आदि में जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जाएं, ताकि नई पीढ़ी जागरूक और जिम्मेदार हो सके तथा स्कूलों में अवेयरनेस कार्यक्रम की छात्र-छात्राओं से ट्रैफिक कंट्रोल भी कराया जाए, जिससे कि उनको नियम कानून के जानकारी होगी और वहां इस के प्रति सचेत होंगे।
उन्होंने कहा कि सड़के बनाने वाले तथा खोदने वाले व्यक्ति एवं संस्थान आदि आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि सड़क को बनने के बाद पुनः खोदने की जरूरत न पड़े। आगामी बैठकों में सक्षम स्तर के अधिकारी पूरी तैयारियों एवं अद्यतन जानकारियों के साथ स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चत करें। सड़क दुर्घटनाएं पूरे देश के लिए चिन्ता का विषय है। उन्होंने जनता से अपील की हैं कि वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुॅचाया जाये, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति से पूछताछ नहीं की जायेगी। उन्होंने सड़कों पर वाहन गति के चेतावनी वाले साईन बोर्ड कितने लगाए है उसकी संख्या बताने तथा विभिन्न क्षेत्र विशेष के अनुसार सड़क सुरक्षा उपाय अपनाने साथ ही सड़कों के किनारे स्थिति शराब की दुकानों के बाहर वाहनों को सिस्टमेटिक ढंग से पार्क कराने हेतु सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किये जाने के निर्देश दिये, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।






