देहरादून: जिला प्रशासन जनमानस को निर्बाध शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लिए प्रतिबद्ध जिलाधिकारी सविन बंसल के स्पष्ट निर्देश हैं कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली पेयजल सम्बन्धी समस्या का हरहाल में निस्तारण होना है, यदि समस्या के पूर्ण समाधान में समय लग रहा है तो टैंकर, घोड़े खच्चर या जो भी व्यवस्था है विभाग को हरहाल में जनमानस शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। पेयजल सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण को जिलाधिकारी द्वारा समिति का गठन किया गया है। वहीं आपदा कन्ट्रोलरूम को प्राप्त होने वाली पेयजल सम्बन्धी प्रत्येक शिकायत पेेयजल निमग, जलसंस्थान की सम्बन्धित डिविजन को हस्तांरित करते हुए शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटिरिंग की जा रही है।
जिले में संचालित कंट्रोल को विभिन्न माध्यमों से अब तक पेयजलापूर्ति बाधित होने की 68 शिकायतें मिली, जिसमें से 55 शिकायतों का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जबकि आज अभी तक 06 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 01 का निस्तारण कर लिया गया है, शेष पर कार्यवाही गतिमान है। सुभाषनगर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर बताया गया कि नलकूप में तकनीकि समस्या आने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, जिसमंें जल संस्थान एवं स्मार्ट सिटी द्वारा सुधार कार्य कर दिया गया हैं, प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से माध्यम से जलापूर्ति की गयी, वर्तमान में जलापूर्ति सुचारू है। इन्दिरापुरम में पेयजल लीकेज की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वर्तमान में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।






