देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु कार्य कर रही दिव्य दिव्यांग महिला की हौसला बढाया है। वहीं अब बालवाड़ी को विद्युत कनैक्शन जिला प्रशासन के खर्चे पर सयोंजन कराया है। इससे बस्ती के बच्चों महिलाओं के पठन-पाठन के लिए इस भीषण गर्मी में कूलर एंव पंखे की सुविधा मिलेगी। बालवाड़ी संचालिका दिव्यांग महिला ने 20 मई को डीएम ने मिलकर बालवाड़ी को विद्युत कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जिस पर अगले ही दिवस में प्रशासन द्वारा सभी औचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बालवाड़ी में विद्युत कनेक्शन सयोंजन कर दिया है।
असहाय बालवाड़ी अब महक उठी है जंहा दिव्य दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, जनता दिवस में आई थी दिव्यांग महिला नीता रानी, बालवाड़ी जीर्णोद्धार के लिए 50 हजार की सहायता मांगी थी तब डीएम ने 1 लाख धनराशि दी थी। इसके उपरान्त पुनः 30 हजार अतिरिक्त धनराशि भी डीएम ने जारी की थी। दिव्यांग महिला संचालिका के अनुरोध पर अब डीएम द्वारा बालवाड़ी के लिए विद्युत संयोजन किया है जिसका भार जिला प्रशासन व्यय करेगा। बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को डीएम का सहारा मिलते ही बालवाड़ी महक उठी है।






