कीव: यूक्रेन के राष्ट्र्पति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूस द्वारा दिए गए तीन दिवसीय सीजफायर के प्रस्ताव को मजाक बताते हुए अस्वीकार कर दिया था। अब उन्होंने रूस की विक्ट्री डे परेड में आने वाले विदेशी मेहमानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मैं किसी की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता। परेड में आने वाले मेहमानों को जान का खतरा हो सकता है।स्थानीय खबरों के मुताबिक इस मामले में जेलेंस्की ने कहा, रूस से क्षेत्र में आने वाले दिनों में जो कुछ भी होता है उसके जिम्मेदार हम नहीं है। वह आपको सुरक्षा देते हैं इसलिए हम इस मामले में किसी को कोई गारंटी नहीं दे सकते। कीव 3 नहीं। 30 दिन के सीजफायर के पक्ष में रहा है। पुतिन द्वारा नाजी जर्मनी के ऊपर जीत के उपलक्ष्य में तीन दिन का युद्ध विराम का प्रस्ताव देना एक मजाक। या एक धोखा देने की चाल के अलावा कुछ नहीं था।
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सर्बिया के राष्ट्रपति वुसिक और स्लोवाकिया के पीएम फिको, यूरोपियन यूनियन के आदेश की अवहेलना करके रूस जाने वाले थे वे दोनों बीमार हो गए हैं। जेलेंस्की के बयान पर पलटवार करते हुए रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि कोई भी जेलेंस्की की गारंटी के पक्ष में न हीं है।। लेकिन अगर उनके उकसावे के चलते यूक्रेन की तरफ से कोई कार्रवाई की गई तो फिर कीव में 10 मई की सुबह की गारंटी कोई नहीं दे सकता।






