वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को एक और झटका दिया है। उन्होंने अमेरिका में बनने वाली फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए विदेशों से आयातित सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की। ट्रंप ने विदेशी देशों पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकी फिल्म स्टूडियोज और फिल्म निर्माताओं को लुभाकर अमेरिका से बाहर खींच ले जा रहे हैं। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा बताया और कहा कि यह केवल व्यापार नहीं बल्कि प्रचार और मानसिकता पर भी हमला है। उन्होंने लिखा, अमेरिका की मूवी इंडस्ट्री बहुत तेजी से मर रही है। दूसरे देश हमारे फिल्मकारों और स्टूडियोज को अपने यहां लुभाकर अमेरिका से दूर ले जा रहे हैं। यह संगठित प्रयास है और इसलिए यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा है। हम चाहते हैं कि फिल्में अमेरिका में ही बनें।
कुख्यात अलकाट्राज जेल फिर से खुलेगी






