इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रातों की नींद और दिन का चैन सब छीन लिया है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना पाकिस्तान और पीओके में 9 टेररिस्ट कैंप को तबाह कर दिए। इसके बाद शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा, हम इन शहीदों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे… पाकिस्तान जानता है कि कैसे मुंहतोड़ जवाब देना है। पूरा देश अपनी बहादुर सेना को सलाम करता है। लेकिन लगता है कि पाकिस्तान की जनता को ही उनके पीएम का बयान रास नहीं आ रहा है।
एक यूजर ने कहा, शहबाज शरीफ किस चीज की मुबारकबाद दे रहे हैं? भारत ने घुसकर हमारे 26 लोग मारे हैं या हमने घुसकर भारत के 26 लोग मारे हैं? ये कुछ समझ नहीं आया! एक अन्य ने कहा, शहबाज शरीफ को सुनकर स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है और मुझे लगता है कि ये युद्ध इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा। दोस्तों, अभी से रोटी-पानी घर में रखना शुरू कर दो।






