इस्लामाबाद: पहलगाम हमले के लिए पाक ने पूरी पटकथा रची। अब पूरी फौज डरी-डरी फिर रही है। वहज है भारतीय सेना के पलटवार का डर। तीनों सेना को हाई अलर्ट में रखा गया है। तबाड़तोड़ भारतीय सेना के वार से खुद को बचाने की कोशिश में जुटा है।
पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट के आतंकी कैप पर स्ट्राइक कर के पाक को चौका दिया था। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार फिर वैसा ना हो जाए इसके लिए पाकिस्तान की स्ट्राइक कोर पाक वायुसेना के तीनों एयर कमांड के साथ तीन साझा अभ्यास में जुटी है। इसमें है फिजा ए बद्र, लश्कर ए मोमिन और जरब ए हैदरी अभ्यास में पाक एयरफ़ोर्स ग्राउड फोर्स के साथ पसीना बहा रहा है। पाकिस्तान की नौसेना ने भी अपनी कमर कसी है। भारतीय नौसेना का कैरियर बैटल ग्रुप आईएनएस विक्रांत की अगुवाई में ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट पर है। साथ ही एंटी शिप मिसाइल ब्रह्मोस के फायरिंग ने तो उसके होश ही उड़ा दिए। इस तैनाती ने पाक नेवी को परेशान कर रखा है। इस बार पाक ने भारत के एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक जोन के करीब अपनी तरफ यह वॉर्निंग जारी की है।






