Advertisement banner

पाकिस्तान की महिला सांसद की धमकी, अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाएंगे

पाक सांसद पलवाशा खान ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद फिर बनाने की धमकी देकर विवाद खड़ा किया
Palwasha Khan statement

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बिलावल भुट्टो की पार्टी की नेता पलवाशा खान ने संसद में भारत विरोधी बातें कही हैं। भारत-पाक में तनाव के बीच पलवाशा ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाएंगे और पिंडी (रावलपिंडी) का एक-एक सिपाही बाबरी मस्जिद की बुनियाद में पहली ईंट रखेगा। 

पलवाशा ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ 7 लाख सैनिकों के भरोसे नहीं है, बल्कि हमारे पास 25 करोड़ लोग हैं, जो मुश्किल वक्त में फौज के साथ देने को तैयार है। यदि भारत ने पाकिस्तान पर कोई हमला करने की कोशिश करता है, तब दिल्ली के लाल किले के मैदान खून से रंगे जाएंगे।

महिला सांसद ने कहा कि भारत को यह पता होना चाहिए उनकी सेना का कोई भी सिख सिपाही पाकिस्तान से जंग नहीं करेगा, क्योंकि ये गुरुनानक की धरती है। उन्होंने खालिस्तानी नेता गुरुपतवंत सिंह पन्नू को शुक्रिया कहा। पलवाशा पाकिस्तान की सांसद हैं और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता हैं। पलवाशा पाकिस्तान के उच्च सदन, यानि सीनेट की सदस्य हैं। वे पहली बार 2008 में महिलाओं के लिए रिजर्व सीट पर सांसद चुनी गई थीं।

पलवाशा ने साल 2016 में आईएसआई के पूर्व डायरेक्टर 2016 में जहीर उल इस्लाम से शादी की थी। उनका एक बच्चा भी है। दोनों की शादी 3 साल तक छुपी रही। 2019 में एक पत्रकार ने इनकी शादी का खुलासा किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। पत्रकार ने दावा किया था कि उन्हें इस शादी का पता चल गया था जिसके बाद खुद जहीर इस्लाम ने गुप्त रखने की धमकी दी थी।

हालांकि, दोनों के बीच 2020 में विवाद की खबरें आई थीं जब पलवाशा ने पति के खिलाफ मुकदमा दायर कर खुद की और अपने बच्चे की सुरक्षा मांगी थी।