इस्लामाबाद: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सुधबुध खो गई है। यहां के हुक्मरान सोशल मीडिया के भरोसे हो गए है। पहले कुछ बोलते हैं और बाद में कुछ कहते नजर आते हैं। इन्हे खुद नहीं मालूम की आखिर करना क्या है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एयरस्ट्राइक को सीधा स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना ने राफेल समेत भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए।
एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, एयरस्ट्राइक तो केवल सोशल मीडिया का मसाला है। लड़ाकू विमानों का मलबा उनकी तरफ गिरा। बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना ने लश्कर और जमात समेत कई आतंकी संगठनों को ठिकानों को निशाना बनाया।सेना का कहना है कि एयरस्ट्राइक में पाकिस्तानी सेना या फिर सरकार के किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। केवल आतंकियों के ठिकानों और लॉन्च पैड्स को ही तबाह किया गया है।






