नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति का स्वागत किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जेडी के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में ट्रंप की भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले, जेडी वेंस पीएम मोदी से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान वेंस का परिवार भी साथ था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में ट्रंप की भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।






