इस्लामाबाद: भारत की ओर से पाकिस्तान में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। लाहौर पर भारत ने ड्रोन से बड़ा अटैक किया है। इसके अलावा, पेशावर, सियालकोट, इस्लामाबाद जैसे शहरों में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों से हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी हमलों का जवाब देते हुए लाहौर में मौजूद पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया था, जिससे पड़ोसी मुल्क को बड़ा झटका लगा। भारत के जवाबी ऐक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात जम्मू, राजस्थान, पंजाब, गुजरात आदि में मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर दिया। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।
भारत सरकार ने बताया,पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। बयान में कहा गया है कि यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और तोपखाने की गोलीबारी रोकने के लिए जवाब देने के लिए बाध्य होना पड़ा। मंत्रालय ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे।






