वाशिंगटन: पाकिस्तान के अंदर बैठा खूंखार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया है। यह आतंकी मसूद अजहर का भाई भी है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। अब्दुल अजहर ही जैश की कमान संभालता था और लंबे समय से सीनियर कमांडर है। कंधार विमान अपहरण कांड में मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था और उसने ही मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। ऐसे में उसके भाई का मारा जाना भारत के एक दुश्मन के खत्म होने जैसा है। यही नहीं अमेरिका को भी इस आतंकी के कत्ल से खुशी मिली है। यही नहीं अमेरिका के टॉप डिप्लोमैट्स ने अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराने के लिए थैंक्यू बोला है।
अमेरिका की एक और डिप्लोमैट एली कोहैनिम ने भी पोस्ट किया है और भारत के पीएमओ को टैग करते हुए थैंक्यू बोला है। उन्होंने लिखा, लंबे समय से हमें डेनियल पर्ल के लिए न्याय का इंतजार था। उन्हें बेरहमी से कत्ल किया गया था। मैं निजी तौर पर पीएमओ इंडिया के प्रति आभारी हूं। डेनियल पर्ल के आखिरी शब्द हमें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा था- मेरा पिता यहूदी थे, मेरी मां यहूदी है और मैं भी यहूदी हूं। उनके ये शब्द यहूदी इतिहास में हजारों साल तक सुनाई देते रहेंगे। इस तरह मसूद अजहर के भाई को मार गिराने पर अमेरिका ने जमकर तारीफ की है। यही नहीं दुनिया भर का यहूदी समुदाय भी इस घटना से खुश है और आभार जता रहा है।






