पेरिस: फ्रांस का एक 52 वर्षीय किसान मिशेल ड्यूपॉंट के हाथ करीब डेढ सौ टन सोने का भंडार लग गया। दरअसल यह किसान अपने खेत में पौधों को पानी दे रहा था, जब उन्होंने एक क्यारी में पानी के बहाव को सुधारने के लिए फावड़ा चलाया, तभी धातु से टकराने की आवाज आई।
जब उन्होंने और खुदाई की, तो उनके हाथ एक सोने की डली लगी, जिसकी चमक ने उन्हें हैरान कर दिया। यह एक डली भर नहीं थी। जांच में पता चला कि खेत की ज़मीन के नीचे करीब 150 टन से ज्यादा सोना हो सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 बिलियन यूरो से अधिक आंकी जा रही है। इस खबर ने ना केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे देश में हलचल मचा दी। विशेषज्ञों और अधिकारियों का ध्यान इस खोज पर गया और मिशेल की जमीन पर तत्काल प्रभाव से सारी गतिविधियों को रोक दिया गया। फ्रांस सरकार ने कहा कि जब तक पर्यावरणीय और कानूनी समीक्षा पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी प्रकार की खुदाई या खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। फ्रांसीसी प्राकृतिक संसाधन कानूनों के तहत, ऐसी खोजों पर पूरी सावधानी और नियमों के पालन की आवश्यकता होती है।






