बीजिंग: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन के थ्येनचिन में एससीओ महासचिव नूरलान येर्मेकबायेव से मुलाकात की।
इस मौके पर वांग यी ने कहा कि एससीओ दुनिया में सबसे बड़ी जनसंख्या, सबसे विशाल क्षेत्र और बड़ी निहित शक्ति वाले व्यापक क्षेत्रीय संगठन होने के नाते दिन-ब-दिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कर रहा है। क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने और विकास व पुनरुत्थान बढ़ाने में एससीओ अहम भूमिका निभाता है। विश्वास है कि महासचिव के नेतृत्व में सचिवालय एससीओ का कुशल संचालन, विभिन्न पक्षों में समन्वय, एससीओ का प्रभाव बढ़ाने में ज्यादा भूमिका निभाएगा। चीन लगातार सचिवालय को समर्थन और सहायता देगा।






