बांग्लादेश में सेना ने गश्त बढ़ाई

बांग्लादेश में सेना ने बढ़ाई निगरानी, अगस्त से अब तक 10,000 से अधिक गिरफ्तारियां
Bangladesh army patrol

ढाका: बांग्लादेश में सेना ने देश के अलग-अलग हिस्सों में गश्त बढ़ा दी है। ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना ने पिछले कुछ दिनों में अपने अभियान तेज किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कई जगहों पर तैनाती भी बढ़ाई है। सैन्य कर्मी बख्तरबंद गाडिय़ों के साथ देशभर में सक्रिय नजर आ रहे हैं। सेना ने मिलकर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसियों के साथ पिछले महीने 2 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। पिछले साल अगस्त में अपनी तैनाती के बाद से सेना ने अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।