नई दिल्ली: वॉट्सऐप ने हाल ही में आईओएस के लिए बीटा वर्जन 25.12.10.70 में वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर का अपडेट जारी किया था, जिसमें यूजर्स को ऑटोमैटिक, मैन्युअल और डिसेबल के ऑप्शन मिलते थे। अब वॉट्सऐप ने वॉइस मेसेज रिकॉर्डिंग के लिए एक और नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को केवल एक टैप से वॉइस मेसेज रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। यह फीचर आईओएस के बीटा वर्जन 25.13.10.70 में उपलब्ध है।
हाल ही में मीडिया में इस फीचर के बारे में जानकारी दी और एक्स पर इसका स्क्रीनशॉट भी साझा किया। नए फीचर के तहत, यूजर्स को वॉइस मेसेज रिकॉर्ड करने के लिए पहले के दो ऑप्शन्स में बदलाव किया गया है। पहले ऑप्शन में यूजर्स को माइक्रोफोन बटन को प्रेस और होल्ड करके मेसेज रिकॉर्ड करना होता था, जबकि दूसरे ऑप्शन में लंबी वॉइस रिकॉर्डिंग के लिए बटन को ऊपर की ओर स्लाइड करना पड़ता था, जिससे लॉक्ड मोड एक्टिव हो जाता था।






