नई दिल्ली: सोमवार शाम को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजीत कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण और शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस बीच गायक अरिजीत सिंह, जसपिंदर नरूला और दिग्गज अभिनेत्री ममता शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। यहां जानिए किन हस्तियों को मिला पुरस्कार। दिग्गज सिंगर रहे पंकज उधास को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये अवॉर्ड रिसीव किया। सुपरस्टार अजित कुमार ने भी पद्म भूषण अवॉर्ड हासिल किया।
पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आर अश्विन को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। अश्विन समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें हॉकी खिलाड़ी आर श्रीजेश का भी नाम शामिल है।






