दो हिस्सों में बंट गया पीपा पुल

चंबल नदी का पीपा पुल टूटा, बरात में मची भगदड़, 3 घंटे बाद शुरू हुआ आवागमन
Pipa bridge splits Agra

आगरा:  आगरा के पिनाहट में चंबल नदी पर बना पीपा पुल टूट कर दो हिस्सों में बंट गया। शनिवार शाम आई तेज आंधी के कारण पुल के गार्डर और स्लीपर उखड़ गए। इससे पुल डगमगाने लगा। पुल से गुजर रही बरात और वाहनों में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वाहनों से उतरकर दौड़ लगा दी। दूल्हा और बराती वाहनों से उतर कर दौडक़र पुल के उस पार पहुंचे। बरात मध्य प्रदेश से यूपी के इटावा जा रही थी। पुल के क्षतिग्रस्त होने करीब 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुल पर यूपी और एमपी दोनों तरफ से सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। आंधी के बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और पिनाहट नगर पंचायत के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने पुल की मरम्मत की। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।