अटारी: पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी साफ नजर आ रही है। वहीं सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने को कहा है। वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की पाकिस्तानी पत्नी को भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान जाना पड़ा है। अधिकारी ने इस बात की जानकारी को दी। अधिकारी ने बताया कि मीनल खान अपने पति मुनीर खान के साथ जम्मू से वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुई। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जवान से शादी की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीनल खान ने बताया कि जाहिर है कि यह सब जो कुछ हुआ है वह बहुत ही गलत है, जिसने भी यह सब किया है, उन्हें सख्त से सख्त से सख्त सजा मिलनी ही चाहिए। मेरी दोनों देशों की सरकार से अपील है कि जिन लोगों की शादियां हुईं हैं उनको वीजा दिया जाए। हसबैंड-वाइफ जो हैं वो दूर ना रहें। बच्चे भी अपनी मां से दूर ना रह पाएं। इसके अलावा दूसरे वीजा ना दें। मीनल ने कहा कि वह अपने पति से जुदा हो रही हैं और पता नहीं अब दोबारा कब मिलेंगी।






